बार्टी ब्रिस्बेन की प्राइज मनी आग से प्रभावितों को देंगी, पहले भी 15 लाख रुपए दिए थे

खेल डेस्क. दुनिया की नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी एश्ले बार्टी ने कहा कि वे ब्रिस्बेन इंटरनेशनल की अपनी प्राइज मनी ऑस्ट्रेलिया में आग से प्रभावितों को देंगी। ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में सितंबर से आग लगी हुई है। इसमें 40 करोड़ से ज्यादा जानवर जल गए हैं। ब्रिस्बेन इंटरनेशनल टूर्नामेंट शुरू हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया की बार्टी जानवरों के लिए काम कर रही रॉयल सोसाइटी को 15 लाख रुपए दे चुकी हैं। उन्हें उम्मीद है कि वे कम से कम ढाई लाख डॉलर (1.8 करोड़ रुपए) रेड क्रॉस सोसाइटी को देंगी।

23 साल की बार्टी ने कहा, ‘यह सब कुछ दो-तीन महीने शुरू हुआ था। लेकिन सबसे बुरी स्थिति फिलहाल है। हमें याद रखना होगा कि यह हमारे देश के लिए संकट की स्थिति है। हमें भी मदद के लिए आगे आना होगा।’

मैक्सवेल, लिन और शॉर्ट हर छक्के पर 250 डॉलर देंगे
आग से प्रभावितों की मदद के लिए ऑस्ट्रेलिया के कई क्रिकेटर भी आगे आए हैं। बिग बैश लीग के ग्लेन मैक्सवेल, क्रिस लिन, मैथ्यू रेनशॉ और डीआर्सी शॉर्ट हर छक्के पर 250 डॉलर (18 हजार रुपए) देंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
एश्ले बार्टी दुनिया की नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MUXIl2

Post a Comment

0 Comments