प्रिंस हैरी और मेगन ने शाही परिवार का वरिष्ठ दर्जा छोड़ा, आर्थिक तौर पर आत्मनिर्भर रहने का फैसला किया

लंदन. ब्रिटेन के राजकुमार हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केलने शाही विरासत छोड़ने का फैसला किया है। दोनों ने बुधवार को इसका ऐलान किया। उन्होंने कहा कि वे शाही परिवार के 'वरिष्ठ' सदस्य के पद से अलग हो रहे हैं और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए योजना बना रहे हैं। प्रिंस हैरी महारानी एलिजाबेथ-IIके पोते हैं। ब्रिटिश राज सिंहासन के लिए वे छठे नंबर के दावेदार हैं। मई 2018 में उन्होंनेमेगन सेशादी कीथी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रिंस हैरी और मेगन ने इस बारे में शाही परिवार के किसी सदस्य से चर्चा नहीं की। उनके इस फैसले पर महारानी की तरफ से नाराजगी जाहिर करने की भी खबरें हैं। वहीं, प्रिस हैरी के भाई प्रिंस विलियम भी इस फैसले से नाराज बताए गए हैं।

आपसी सहमतिके बाद लिया फैसला

हैरी और मेगन ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि कई महीनों तक विचार करने और आपसी बातचीत के बाद हमने यह फैसला किया है।उन्होंने लिखा कि यह फैसला शाही परिवार में नई परंपराकी शुरुआत होगी। उन्होंने बताया कि वे अपना आगे का महारानी की सेवा में रहते हुएयूकेऔर उत्तरी अमेरिका में बिताएंगे। उन्होंने कहा, “यह भौगोलिक संतुलन हमें अपने बेटे को शाही परिवार की परंपराओं की कद्र करते हुए बड़ा करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा हमें अपने परिवार के अगले अध्याय और नए चैरिटी शुरू करने के बारे में सोचने का मौका मिलेगा।

मई में दिया था बेटे को जन्म

मई 2018 में प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल की शादी हुई थी। ब्रिटेन की महारानी क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय ने ब्रिटेन के शाही शादी की परंपरा के हिस्से के तौर पर अपने पोते प्रिंस हैरी और उनकी दुल्हन मेगन मर्केल को ससेक्स के ड्यूक और डचेस का खिताब दिया। प्रिंस हैरी की पत्नी मेगन मार्केल ने 5 मई में बेटे को जन्म दिया था। इस बच्चे का नाम आर्ची रखा था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रिंस हैरी और पत्नी मेगन मर्कले - फाइल फोटो।


Post a Comment

0 Comments