अनुपम खेर ने विग शाॅप के ओनर के साथ की मस्ती, बोले- तेज हवा में मेरी विग उड़ गई है नया विग चाहिए


बाॅलीवुड डेस्क. अनुपम खेर इन दिनों मैनहट्‌टन न्यूयॉर्क में हैं। जहां से वे अक्सर सोशल मीडिया पर अजब-गजब चीजों के साथ फन वीडियो भी शेयर करते रहते हैं। अनुपम ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया कि वे एक विग शॉप में गए जहां सैकड़ों विग थे, वहां पहुंचकर उन्होंने दुकानदार से कहा कि उनकी विग तेज हवा में उड़ गई है और उन्हें नए विग की सख्त जरूरत है, ऐसे में उन्हें जो मिला उसी विग के साथ उन्होंने फोटो शेयर किया है।

ये फन करना चाहते थे अनुपम : वीडियो के साथ लिखे कैप्शन में अनुपम ने लिखा है वे हमेशा से ये मस्ती करना चाहते थे, जिसे वे आज कर पाए। सिर्फ मस्ती करने के लिए। वहीं साथ में उन्होंने लिखा है- दिल तो बच्चा है जी, कुछ भी हो सकता है। बात अगर उनके काम की करें तो वे इन एनबीसी की टीवी सीरीज न्यूएम्सटरडम में डॉक्टर का किरदार निभा रहे हैं।
 Up to 40% OFF on Best-selling Mobile Phones | Starting Rs.833 per month | No cost EMI | Exchange Offers up to Rs.16000
 Up to 60% Off on Consumer Electronics | 6000+ Deals | Attractive EMI offers | Up to 35% Off on laptops
 Up to 80% OFF on Home & Kitchen | 10 lakh+ products | Kitchen & Home Appliances | Furniture
 Up to 80% OFF on Amazon Fashion | Up to 80% off on Clothing & Footwear
 Up to 60% OFF on TVs & Appliances | Front load washing machines starting at Rs.16999 | No cost EMI & Exchange offers
 Up to 70% Off on 30,000+ Daily Essentials | Beauty products | Baby productsUp to 70% OFF on Books, Hobbies, Gaming and Toys
 Up to 45% OFF on Echo, Fire TV and Kindle Products


तीन और सीजन आएंगे शो के : 500 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके अनुपम का यह मेडिकल ड्रामा न्यू एम्सटरडम का यह दूसरा सीजन चल रहा है। अनुपम का कॉन्ट्रैक्ट इस शो के बाकी तीन और सीजन के लिए बढ़ा दिया गया है। अनुपम डॉ. विजय कपूर के रोल में हैं, जिसे लोग बेहद पसंद कर रहे हैं।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Anupam Kher News : Anupam Kher video when he reached at wig shop and having fun with owner


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30DybCs

Post a Comment

0 Comments