टीवी डेस्क. बिग बॉस 13 फिनाले को महज चंद घंटे ही हुए हैं। लेकिन विजेता सिद्धार्थ शुक्ला की जीत पर कलर्स टीवी की एक्स एम्पलॉयी ने सवालिया निशान लगा दिया है। फेरिहा नाम की लड़की ने अपने ट्विटर हैंडल पर करीब 12 ट्वीट्स के जरिए सिद्धार्थ की जीत को प्री-प्लांड और गलत करार दिया है। फेरिहा ने चैनल की नौकरी छोड़ दी है। उन्होंने यह बात भी ट्वीट करके बताई। फेरिहा ने लिखा - "एक फिक्स्ड शो का हिस्सा बनकर मैं खुद को नीचा नहीं दिखा सकती। चैनल कम वोटों के बावजूद सिद्धार्थ को ही विनर बनाने पर तुला है। मैं इसका हिस्सा नहीं बन सकती। "
0 Comments