Batman की कार ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, धड़ल्ले से शेयर हो रही हैं इसकी फोटोज

नई दिल्ली: जब भी बैटमैन ( Batman ) सीरीज की कोई भी फिल्म ( Batman Film ) रिलीज़ होती है तो लोगों में इस फिल्म को देखने के लिए जबरदस्त क्रेज होता है। लोगों में जितना क्रेज बैटमैन और उसके सूट को देखने को लेकर होता है उससे कहीं ज्यादा क्रेज बैटमैन की कार ( Batmobile ) देखने को लेकर होता है।

आपको बता दें कि जल्द ही बैटमैन सीरीज की अगली फिल्म आ रही है जिसे मैट रीव्स डायरेक्ट कर रहे हैं, वहीं इस फिल्म में रॉबर्ट पैटिंसन बैटमैन की भूमिका में नजर आने वाले हैं।

Batman Car

हाल ही में इस फिल्म के सेट से कई तस्वीरें लीक हुईं थी जिनमें जिनमें बैटमैन बाइक चलाते हुए दिखाई दे रहा था। अब एक बार फिर से इस फिल्म की कुछ तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

दरअसल इन तस्वीरों में बैटमैन की धमाकेदार कार, यानी बैट मोबाइल दिखाई दे रही है। यह कार इतनी शानदार है जिससे नजर हटा पाना बेहद ही मुश्किल है।

हर बैटमैन फिल्म की तरह इस फिल्म में भी बैट मोबाइल पर खूब काम किया गया है और देखने में ये बेहद स्पोर्टी लुक दे रही है। हालांकि देखने में ये कार 80 के दशक की किसी कार जैसी लगती है लेकिन इसको मोडिफाई करके इसे बेहतरीन लुक दिया गया है।

Batman Car

अगर इंजन की बात करें तो कार में इसे पीछे की तरफ लगाया गया है जाया कि बैटमैन सीरीज की हर फिल्म में होता है। अब लोगों को हॉलीवुड की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार रहेगा जिससे वो बैटमैन और उसकी हाईटेक कार को देख पाएं।

जब भी बैटमैन सीरीज की कोई फिल्म रिलीज़ होती है तो लोगों में जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिलती है। लोग इस फिल्म में बैटमैन और उसके सूट को देखने के लिए इस फिल्म का इंतज़ार करते हैं, इतना ही नहीं बल्कि लोगों में जितना क्रेज बैटमैन और उसके सूट को लेकर है उससे कहीं ज्यादा क्रेज बैटमैन की कार देखने के लिए होता है।



Post a Comment

0 Comments