वुहान. दुनिया में कोरोना वायरस के एपिसेंटर रहे चीन के वुहान से बुधवार को कुछ शर्तों के साथ 76 दिन बाद लॉकडाउन हटा लिया गया। इससे लोगों ने राहत की सांस ली और लोग बाजार और सड़कों पर नजर आए। वहीं, इस नहीं सुबह का पूरे शहर ने बड़ी गर्मजोशी से स्वागत किया। शहर की बिल्डिंग को लाइटिंग से सजाया गया। कुछ बिल्डिंग पर लॉकडाउन की देर रात 12 बजे के पहले उल्टी गिनती शुरू की गई। वहीं, हजारों की तादाद में लोगों ने वुहान को छोड़ा भी। ट्रैवल से प्रतिबंध हटने के बाद हजारों की संख्या में सड़क, हवाई और रेल मार्ग से वुहान से बाहर जाते देखे गए।
सरकारी मीडिया ने बुधवार सुबह शहर के कई फुटेज जारी किए। लॉकडाउन खत्म होने के बाद बड़ी संख्या में लोग कार लेकर वुहान के बाहरी इलाके के लिए निकले। चीन के नेशनल रेल सर्विस ने बताया कि उन्हें उम्मीद थी कि 55 हजार लोग बुधवार को वुहान से निकलेंगे। बताया जा रहा है कि शहर के अंदर अभी भी कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए बेहद सख्त पाबंदियां लगी हुई हैं। अधिकारी अभी भी लोगों से कह रहे हैं कि अगर बहुत जरूरी हों तभी घरों से निकलें। वुहान में अभी स्कूल बंद हैं। हालांकि, कंपनियां अपने कर्मचारियों को काम पर बुला रही हैं।

अपने कर्मचारियों को काम पर बुला रही हैं।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
0 Comments