Xiaomi के इन Smartphones के लिए MIUI 12 Update किया जाएगा जारी, जानें खासियत

नई दिल्ली: चीन की स्मार्टफोन कंपनी शाओमी ने MIUI 12 को पेश कर दिया है। एमआईयूआई 12 के आने से यूजर्स को डार्क मोड, फिटनेस फीचर समेत कई बेहतरीन फीचर्स मिलेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, नए अपडेट को Xiaomi Smartphones के लिए जून 2020 से जारी किया जाएगा। चलिए विस्तार से MIUI 12 Update से होने वाले बदलाव के बारे में बताते हैं।

पहले से बेहतर होंगे ये फीचर्स

इस अपडेट के बाद सेटिंग्स का इंटरफेस बदला नजर आएगा। ऐप के बंद होने के दौरान बैकग्राउंड रियल टाइम में ब्लर नजर आएगा और ऐप क्लोजिंग के लिए कई तरह के एनिमेशन भी मिलेंगे। इसके अलावा इस अपडेट के बाद Dark Mode 2.0 जारी किया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक नए अपडेट में डार्क को पढ़ने लायक बनाया गया है।

इतना ही नहीं MIUI 12 के आने के बाद यूजर्स कॉलिंग, गेमिंग या फिर किसी भी ऐप को यूज करने के दौरान छोटी विंडो में भी मैसेज और व्हाट्सऐप का रिप्लाई कर सकेंगे। साथ ही Mi Health ऐप को इस अपडेट के साथ अधितारिक तौरपर जारी कर दिया है। ये ऐप यूजर्स के स्टेप्स, स्लीप और एक्सरसाइज को ट्रैक करेगा। Privacy को लेकर भी नए अपडेट में कई बदलाव किए गए हैं। अब यूजर्स एपल और ओप्पो की तरह शाओमी के फोन में भी वर्चुअल आईडी बना सकेंगे।

Google Doodle Cricket Game:: गूगल ने बनाया खास Doodle, अब घर में बैठे खेलें किक्रेट

इन स्मार्टफोन्स को मिलेगा MIUI 12 Update

शाओमी नए MIUI 12 अपडेट को तीन चरण में अपने सभी स्मार्टफोन के लिए जारी करेगा। पहले चरण की बात करें तो इसमें Xiaomi Mi 10 Pro, Xiaomi Mi 10, Xiaomi Mi 10 Youth Edition,Xiaomi Mi 9 Pro, Redmi K30 Pro,Redmi K30,Redmi K20 Pro और Redmi K20 शामिल हैं। इसके बाद MIUI 12 को Mi Mix 3,Xiaomi Mi 8 series,Redmi Note 8 Pro, Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro के लिए पेश किया जाएगा। आखिरी में इस अपडेट को Mi Mix 2, Redmi 8, 8A, Redmi 7, 7A, Mi CC9, Mi CC9 Pro और Mi CC9e के लिए जारी किया जाएगा।



Post a Comment

0 Comments