अब तक 55.87 लाख संक्रमित और 3.47 लाख मौतें: डब्ल्यूएचओ कोरोना के इलाज के लिए हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन का ट्रायल नहीं करेगा

दुनिया में अब तक 55 लाख 87 हजार 129 लोग संक्रमित हैं। 23 लाख 65 हजार 645 लोग ठीक हुए हैं। मौतों का आंकड़ा 3 लाख 47 हजार 861 हो गया है। उधर, डब्ल्यूएचओ ने सुरक्षा कारणों के चलते संक्रमण के इलाज के लिए हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के ट्रायल पर रोक लगा दी है। संस्था ने कहा कि ‘लैंसेट’ की रिपोर्ट में कहा गया है कि इलाज करा रहे लोगों में हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के इस्तेमाल से मौतों की आशंका बढ़ी हुई नजर आई है।

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस गेब्रियेसस ने सोमवार को बताया कि 17 देशों के चार सौ अस्पतालों में कोरोना के मरीजों पर शुरू किए गए ट्रायल के कार्यकारी समूह की सिफारिश पर यह फैसला किया गया। ‘लैंसेट’ में शुक्रवार को एक रिपोर्ट में बताया गया था कि जिन मरीजों को यह दवा अलग से या माइक्रोलाइड एंटी बायोटिक के साथ दी गई थी, उनमें मृत्यु दर ज्यादा पाई गई।
कोरोनावायरस : 10 सबसे ज्यादा प्रभावित देश

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 17,06,226 99,805 4,64,670
ब्राजील 3,76,669 23,522 1,53,833
रूस 3,53,427 3,633 1,18,798
स्पेन 2,82,480 26,837 1,96,958
ब्रिटेन 2,61,184 36,914 उपलब्ध नहीं
इटली 2,30,158 32,877 1,41,981
फ्रांस 1,82,942 28,432 65,199
जर्मनी 1,80,789 8,428 1,61,200
तुर्की 1,57,814 4,369 1,20,015
भारत 1,44,950 4,172 60,706

ये आंकड़ेhttps://ift.tt/37Fny4L से लिए गए हैं।

अमेरिका: 99,805 मौतें

अमेरिका में हर दिन होने वाली मौतों में कमी आ रही है। जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक, सोमवार को यहां 532 लोगों की जान गई है। देश में अब मरने वालों की संख्या 99 हजार 805 हो चुकी है। वहीं, एक दिन में करीब 19 हजार नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही संक्रमण का आंकड़ा 17 लाख 6 हजार 226 हो गया है।

महामारी के दौरान न्यूयॉर्क में मेमोरियल डे पर परेड देखते मास्क पहने लोग।

ट्रम्प ने गोल्फ खेलने का बचाव किया
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 23 मई को लॉकडाउन लागू होने के 75 दिन बाद गोल्फ खेलने पहुंचे थे। इसके बाद विवाद शुरू हो गया। वे लगातार दूसरे दिन भी गोल्फ खेलने गए। इसका लोगों ने जमकर विरोध किया। गोल्फ क्लब के बाहर कुछ लोग तख्तियां लेकर खड़े थे। इन पर लिखा था- 1 लाख लोग मारे गए हैं। हमें चिंता है। क्या आपको चिंता है? ट्रम्प ने अपना बचाव करते हुए ट्वीट कर कहा- बाहर निकलने के लिए या थोड़ा एक्सरसाइज करने के लिए मैं हर वीकेंड पर गोल्फ खेलता हूं। फर्जी और भ्रष्टाचारी न्यूज ने इसको ऐसे दिखाया जिससे यह पाप की तरह लगने लगा।

बाल्टीमोर से छुट्टी मनाकर व्हाइट हाउस पहुंचे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रम्प।

24 घंटे में 1.02 लाख मरीज मिले: डब्ल्यूएचओ
डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, दुनियाभर में 24 घंटे में 1 लाख 2 हजार 790 संक्रमित मिले हैं, जबकि 4380 लोगों की मौत हुई है। वहीं, संक्रमण का कुल आंकड़ा 50 लाख से ज्यादा हो गया है, जबकि तीन लाख 42 हजार लोगों की जान जा चुकी है।

चीन: 7 नए मामले दर्ज

चीन में सोमवार को सात नए मामले मिले। चीन के नेशनल हेल्थ कमीशन ने मंगलवार को बताया कि पांच नए मामले मंगोलिया स्वायत्त क्षेत्र जबकि एक शंघाई और एक फुजियन में दर्ज किया गया है। चीन में इसी के साथ बहार से आए 1731 मामले हो चुके हैं। इनमेंसे अब तक 1,685 मरीज पूरी तरह से ठीक हो गए हैं और 46 संक्रमित लोगों का उपचार किया जा रहा है।एक की हालत गंभीर है। चीन में अब तक 82,992 लोग संक्रमित हुए हैं और 4638 की मौत हो चुकीहै।

महामारी के दौरान चीन के शंघाई शहर में लोग सड़क पर मास्क पहने नजर आए।

स्पेन: विदेशी नागरिक क्वारैंटाइन नहीं होंगे

जर्मन न्यूज कंपनी डॉयचे वेले के अनुसार स्पेन के पर्यटन मंत्री रेयेस मरोतो ने सोमवार को कहा कि सरकार विदेशी पर्यटकों को जुलाई से देश में आने की अनुमति दे सकती है। तब तक 14 दिन के अनिवार्य क्वारैंटाइन को हटा दिया जाएगा। इस बयान का स्टॉक मार्केट में भी असर हुआ। प्रमुख होटल संचालक मेलिया होटल्स ने शुरुआती कारोबार में 14% की वृद्धि दर्ज की। स्पेन पर्यटकों का दूसरा पसंदीदा देश है। यहां हर साल करीब आठ करोड़ पर्यटक आते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जापान से इमरजेंसी हटाए जाने के बाद पहले दिन शिनगावा स्टेशन पर मास्क पहने लोगों की भीड़। देश में संक्रमण के मामलों में काफी कमी आई है।


Post a Comment

0 Comments