Gold Price Today: New york से लेकर New Delhi तक, जानिए कितना सस्ता हुआ सोना

नई दिल्ली। भले ही शनिवार को देश का वायदा बाजार बंद रहा हो, लेकिन विदेशी बाजारों में सोने की कीमत ( Gold Price Today ) में गिरावट देखने को मिली। जिसका असर देश के कई शहरों के हाजिर भाव में देखने को मिला। दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई के हाजिर भाव में बड़ी गिरावट देखने को मिली। देश भर के बाजारों के हाजिर भाव में शुक्रवार के मुकाबले 250 रुपए प्रति दस से लेकर 350 रुपए प्रति दस ग्राम का फर्क दिखाई दिया। जानकारों की मानें तो आने वाले कुछ दिनों में सोने के दाम ( Gold Rate Today ) में कमी ही दिखाई दे सकती है। वहीं शनिवार के कारोबारी स्तर का असर भारतीय वायदा बाजार की कीमतों में सोमवार को दिखाई दे सकता है। आइए आपको भी बताते हैं कि शनिवार को शहर के हाजिर भाव और विदेशी बाजारों के भाव किस तरह के देखने को मिले।

देश के शहरों में टूटा सोना
शनिवार को देश के बड़े महानगरों में सोने के दाम में करीब 1 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। दिल्ली में शुक्रवार के मुकाबले 24 कैरेट सोना 260 रुपए की गिरावट के साथ 46,200 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ। वहीं कोलकाता में सोने के दाम में 310 रुपए प्रति दस ग्राम की गिरावट देखने को मिली। जिसके बाद सोने के दाम 46,010 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गए। मुंबई में सोने की कीमत में 340 रुपए की गिरावट आई और दाम 45,410 रुपए प्रति दस ग्राम तक गिर गए। चेन्नई में सोने की कीमत में 250 रुपए प्रति दस ग्राम की गिरावट के साथ दाम 47,000 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गए। सोने की कीमतों में शुक्रवार को भी गिरावट देखने को मिली थी।

विदेशी बाजारों में सोना की कीमत में गिरावट
बात विदेशी बाजारों की करें तो सोने की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। न्यूयॉर्क के कॉमेक्स बाजार में सोना करीब 12 डॉलर की गिरावट के साथ 1,713.90 डॉलर प्रति ओंस पर आ गया। जबकि ब्रिटेक के बाजार में सोने की कीमत करीब 16 पाउंड की गिरावट के साथ 1372 पाउंड प्रति ओंस पर आ गई। यूरोपीय बाजार में सोना करीब 14 यूरो लुढ़का और दाम 1570 यूरो प्रति ओंस पर आ गए हैं। जानकारों की मानें तो सोने के दाम और गिर सकते हैं।

देश के विभिन्न शहरों सोने के अनुमानित दाम

शहर सोने के दाम ( रुपया प्रति दस ग्राम )
दिल्ली 46,200
अहमदाबाद 45,610
बंगलूरू 46,000
चंडीगढ़ 46,010
चेन्नई 47,000
हैदराबाद 47,000
कोलकाता 46,200
मुंबई 45,410
पुणे 45,410
लखनऊ 46,200
सूरत 45,610
नागपुर 45,410
वडोदरा 45,610
जयपुर 46,200

भुवनेश्वर

47,000
पटना 45,410
नासिक 45,410
मैसूर 46,000


Post a Comment

0 Comments