ऑस्ट्रेलिया दो राज्यों के बीच बॉर्डर सील करेगा, ग्रीस ने सर्बिया के लोगों के आने पर रोक लगाई; दुनिया में अब तक 1.17 करोड़ संक्रमित

दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 1 करोड़ 17 लाख 39 हजार 167 संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 66 लाख 41 हजार 864 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 5 लाख 40 हजार 660 की मौत हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया ने अपने दो राज्यों विक्टोरिया और न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) के बीच बॉर्डर सील करने का फैसला किया है। दो हफ्तों में यहां देश के 95% संक्रमण केमामले सामने आए हैं। विक्टोरिया के प्रीमियर डैनियल एंड्र्यूज ने कहा कि प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और एनएसडब्ल्यू के प्रिमियर ग्लैडिज बेरेजिक्लियन ने साथ मिलकर यह फैसला किया। दोनों राज्यों के बीच सिर्फ परमिट के आधार पर लोग आ-जा सकेंगे।
ग्रीस ने महामारी को देखते हुए सर्बिया से आने वाले लोगों पर 15 जुलाई तक रोक लगा दी है। सर्बिया में संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद यह फैसला किया गया। हालांकि ग्रीस सरकार नेब्रिटेन से आने वालीइंटरनेशनल फ्लाइट्स को अपने सभी एयरपोर्ट पर उतरने की इजाजत दे दी है।

10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 30,40,833 1,32,979 13,24,947
ब्राजील 16,26,071 65,556 9,78,615
भारत 7,20,346 20,174 4,40,150
रूस 6,87,862 10,296 4,54,329
पेरू 3,05,703 10,772 1,97,619
स्पेन 2,98,869 28,388 उपलब्ध नहीं
चिली 2,98,557 6,384 2,64,371
ब्रिटेन 2,85,768 44,236 उपलब्ध नहीं
मैक्सिको 2,61,750 31,119 1,59,657
इटली 2,41,819 34,869 1,92,241

पाकिस्तान: 50% लोगों की या तोनौकरी गई या सैलरी कम हुई

महामारी की वजह से पाकिस्तान में 50% से ज्यादा लाेगों की या तो नौकरी गई या उनकी सैलरी कम की गई। डन एंड ब्रैडस्ट्रीट (डी एंड बी) पाकिस्तान और गैलअप पाकिस्तान की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। सर्वे में 1,200 लोगों को शामिल किया गया था। इनमें से करीब 18% लोगों ने बताया कि लॉकडाउन की वजह से उन्हें नौकरी से निकाला गया। वहीं, 59% लोगों ने आशंका जाहिर कि यही स्थिति रही तो उनकी नौकरी जा सकती है। अध्ययन में पाया गया कि कम कमाई वाले लोगों की नौकरी पर इसका ज्यादा असर हुआ है।

पाकिस्तान के क्वेटा में शिफ्ट शुरू करने से पहले दुआ करते सरकारी अस्पताल के कर्मचारी। (फाइल)

ब्राजील: राष्ट्रपति बोल्सोनारो में कोरोना के लक्षण

ब्राजील के राष्ट्रपतिजायर बोल्सोनारो में कोरोना के लक्षण मिले हैं। बोल्सोनारो ने एक इंटरव्यू में यह बात कही। 65 साल के बोल्सोनारो का टेम्परेचर 38° सेऔर खून में ऑक्सीजन लेवल 96% पाया गया। उन्होंने अपनी सारी मीटिंग कैंसिल कर दी है और हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा ले रहे हैं। उन्होंने एक दिन पहले ही अपना कोरोना टेस्ट कराया था। इसके बाद अपने स्वस्थ होने का दावा भी किया था।

ब्राजील के रियो डे जेनेरियो स्थित एक चर्च में मास्क पहनकर मास प्रेयर में हिस्सा लेते एक चर्च के पादरी।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह फोटो सोमवार को ऑस्ट्रेलिया की राजधानी मेलबर्न में संक्रमण के बाद लॉकडाउन किए गए अपार्टमेंट के बाहर जुटे स्वास्थ्यकर्मियों की है। बीते दो हफ्तों में देश के दो राज्यों में संक्रमण के मामले बढ़े हैं।


Post a Comment

0 Comments