ट्रम्प ने कहा- मास्क पहनने में तब कोई दिक्कत नहीं, जब हालात ही वैसे हों; दुनिया में अब तक 5.18 लाख मौतें

दुनियाभर में कोरोनावावायरस से अब तक 1 करोड़ 8 लाख 2 हजार 849 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 59 लाख 38 हजार 954 ठीक हो चुके हैं। वहीं, 5 लाख 18 हजार 921 की मौत हो गई है। उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को कहा कि उन्हें मास्क पहनने में कोई दिक्कत नहीं है, अगर हालात वैसे हो तो। उन्होंने कहा कि अगर मैं ऐसी किसी जगह हूं, जहां काफी भीड़ हो तो जरूर मास्क पहनूंगा। वैसे मास्क पहनना अच्छा है।

10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 27,79,953 1,30,798 11,64,680
ब्राजील 14,53,369 60,713 8,26,866
रूस 6,54,405 9,536 4,22,931
भारत 6,05,220 17,848 3,59,896
ब्रिटेन 3,13,483 43,906 उपलब्ध नहीं
स्पेन 2,96,739 28,363 उपलब्ध नहीं
पेरू 2,88,477 9,860 1,78,245
चिली 2,82,043 5,753 2,45,443
इटली 2,40,760 34,788 1,90,717
मैक्सिको 2,31,770 28,510 1,38,319

*ये आंकड़ेhttps://ift.tt/37Fny4Lसे लिए गए हैं।

अमेरिका: 48 हजार नए मामले
अमेरिका में 24 घंटे में संक्रमण के 48 हजार से ज्यादा नए मामले मिले हैं। देश में मरने वालों की संख्या 1.28 लाख पहुंच गई है। संक्रमितों की संख्या 26 लाख हो चुकी है। यहां अब तक 11 लाख से ज्यादा लोग पूरी तरह ठीक हो गए हैं। महामारी विशेषज्ञ डॉ एंथनी फौसी ने मंगलवार को कहा था कि यदि मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग जैसे अन्य नियमों का सख्ती से पालन नहीं किया गया तो अमेरिका में हर दिन एक लाख नए मामले सामने आ सकते हैं।

ब्राजील: 60 हजार से ज्यादा मौतें
दक्षिण अमेरिकी देश ब्राजील में 24 घंटे में 46,712 नए मामले सामने आए हैं। यहां संक्रमितों की संख्या 14 लाख से ज्यादा हो गई है। एक दिन में यहां 1038 लोगों ने दम तोड़ा है। मरने वालों की संख्या 60 हजार से ज्यादा हो गई है। देश में 8.26 लाख लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं।

ब्राजील में महामारी के बीच रक्षा मंत्रीफर्नांडो अजेवेडो ए सिल्वा ने रोरैमा राज्य का दौरा किया। देश में अब तक 14 लाख से ज्यादा संक्रमित हो चुके हैं।

मैक्सिको: टॉप 10 संक्रमित देश हुआ
मैक्सिको में 24 घंटे में 5681 मरीज मिले हैं और 741 लोगों की मौत हुई है। यहां संक्रमितों की संख्या ईरान से ज्यादा हो गई है। मैक्सिको अब टॉप 10 संक्रमित देश बन गया है। यहां 2.31 लाख संक्रमित हो गए हैं, जबकि 28 हजार 510 मौतें हुई हैं। वहीं, ईरान में 2.30 लाख मरीज हैं।

मैक्सिको के बार्सिलो होटल में रूम को डिसइन्फेक्ट करती स्टाफ। महामारी की वजह से होटल अभी भी बंद है। यहां अब तक 2.31 लाख संक्रमित हो चुके हैं।

न्यूजीलैंड: स्वास्थ्य मंत्री का इस्तीफा
न्यूजीलैंड के स्वास्थ्य मंत्री डेविड क्लार्क ने कोरोनावायरस को लेकर सरकार की प्रतिक्रिया और लॉकडाउन नियमों के उल्लंघनों करने पर आलोचनाओं के बाद इस्तीफा दे दिया। वे लॉकडाउन के दौरान अपने परिवार के साथ बीच पर गए थे। पीएम जेसिंडा अर्डर्न ने गुरुवार को उनके इस्तीफे की घोषणा की। देश में अब तक 1528 केस मिल चुके हैं, जबकि 22 लोगों की मौत हो चुकी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि मास्क पहनना अच्छा है। अगर उन्हें जरूरत होगी तो जरूर पहनेंगे।


Post a Comment

0 Comments