सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से रिया चक्रवर्ती खुद को उनकी गर्लफ्रेंड बता रही हैं और दावा कर रही हैं कि वे उनके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थीं। लेकिन अभिनेता की मौत से दो महीने पहले ही अप्रैल में उन्होंने उनके साथ अफेयर की खबर से इनकार किया था। दरअसल, उनसे पूछा गया था कि क्या वे सुशांत को डेट कर रही हैं? जवाब में उन्होंने कहा था- नहीं यह सही नहीं है। रिया ने कहा था- सुशांत और मैं अच्छे दोस्त हैं रिया ने कहा था- न तो कभी मैंने और न ही सुशांत इसे स्वीकार किया। इसलिए यह सही नहीं है। सुशांत और मैं वाकई अच्छे दोस्त हैं। मैं उन्हें आठ साल से जानती हूं। हम यशराज फिल्म्स में साथ थे और लंबे समय तक हमारी मैनेजर भी एक ही रही है। इन सालों में हमारी दोस्ती बढ़ी है। मैं अपने सभी दोस्तों को बहुत प्यार करती हूं और इसे छुपाती नहीं हूं। मैं अपनी जिंदगी में शामिल लोगों के प्रति प्यार को लेकर बहुत पब्लिक हूं। फिर चाहे वह लड़की हो या फिर लड़का। जहां तक सुशांत की बात है तो वे मैं जिन लोगों को जानती हूं, उनमें वे सबसे अच्छे और कूल इंसान हैं। मैं उनके बारे में नहीं जानती। लेकिन वे मेरे लिए सुपर क्यूट और अट्रेक्टिव हैं। हालांकि, मैं नहीं जानती कि वे मेरे बारे में क्या सोचते हैं। सुशांत की वह एक आदत, जो रिया को पसंद नहीं थी जब रिया से पूछा गया कि क्या सुशांत की ऐसी कोई आदत है, जो उन्हें पसंद नहीं? तो जवाब में उन्होंने कहा था, "सुशांत बहुत समझदार हैं। वे हर चीज के बारे में बहुत ज्यादा जानते हैं। यह आदत नहीं है, वे ऐसे ही हैं। तब आपको थोड़ा गुस्सा आ सकता है, जब आपको लगता है कि आप बहुत स्मार्ट हैं, लेकिन सुशांत से बातचीत के बाद आपको अपने बारे में दोबारा सोचना पड़ता है।" रिया से शादी करना चाहते थे सुशांत अगस्त 2019 में ऐसी खबरें आई थीं कि सुशांत अपनी प्लेब्वॉय रेपुटेशन से निकलने के लिए रिया से शादी करना चाहते थे। लेकिन रिया कुछ और वक्त चाहती थीं। इससे पहले सुशांत ने एक इंटरव्यू में रिया के साथ अपने रिलेशनशिप पर बात की थी। उन्होंने कहा था, "फिलहाल, कुछ भी कहना सही नहीं है। लोगों को ऐसी चीजों के बारे में बात नहीं करनी चाहिए, जो अभी शुरू ही हुई हों। अगर आप मेरे बारे में सवाल करेंगे तो मैं जवाब दे सकता हूं। लेकिन आप किसी और के बारे में पूछेंगे तो मुझे उससे पूछना पड़ेगा।" गौरतलब है कि रिया से पहले सुशांत का नाम अंकिता लोखंडे, कृति सेनन और सारा अली खान से जुड़ चुका है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today When Rhea Chakraborty Denies Relationship With Sushant Singh Rajput August 15, 2020 at 06:58AM BollyWood News, Dainik Bhaskar
from ताज़ा खबर 24x7 https://ift.tt/2E824Ud
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से रिया चक्रवर्ती खुद को उनकी गर्लफ्रेंड बता रही हैं और दावा कर रही हैं कि वे उनके .....
https://ift.tt/3dRhwRr





0 Comments