Rajasthan University Time Table Exam 2020: राजस्थान विश्वविद्यालय ने अंडर ग्रेजुएशन (यूजी) मुख्य परीक्षा का कर्यक्रम जारी कर दिया है। बीए नॉन कॉलेज की मुख्य परीक्षाएं 19 फरवरी और बीए, बीकाम, बीएससी के छात्रों की परीक्षाएं 2 मार्च से शुरू होंगी। यूनिवर्सिटी में यूजी और पीजी के लिए 5.50 लाख स्टूडेंट्स ने फॉर्म भरे थे। इनमें से 63 हजार स्टूडेंट्स नॉन कॉलेज के रूप में यूजी करेंगे। तीनों विषयों की स्नातक परीक्षाएं 21 मई 2020 तक चलेंगी।
Uniraj UG Main Exam Time Table 2020 डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें
स्नातक पार्ट 1 की परीक्षाओं का टाइम सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक, पार्ट 2 का टाइम दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक और पार्ट 3 का टाइम सुबह 7 बजे से 10 बजे तक रखा गया है। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए SSO आईडी का इस्तेमाल करना होगा। टाइम टेबल डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए मेनू बार में लिंक पर क्लिक करना होगा। Uniraj UG Main Exam Admit Card 2020
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/36RO5dU





0 Comments