LIVE: तीसरे दिन भी शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 31 साै प्वाइंट नीचे, निफ्टी का कारोबार 1 घंटे के लिए बंद

नई दिल्ली। दुनियाभर में कोरोना वायरस की वजह से 4 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। कानाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो की पत्नी के भी कोरोना वायरस से पीड़ित होने की पुष्टि हुई है। भारत में कोरोना के संदिग्ध की मौत का मामला भी सामने आया है। देश में अबतक 76 कन्फर्म मामले सामने आ चुके हैं। खतरे को देखते हुए भारत ने पूरी दुनिया से खुद को अलग कर लिया है। कोरोना के कारण पूरी दुनिया के बाजार में भारी गिरावट देखने को मिल रहा है।

भारतीय शेयर बाजार में भी 31 सौ से ज्यादा गिरावट है। मामला यहीं तक सीमित नहीं है निफ्टी में लोअर सर्किट लगने से 45 मिनट के लिए कारोबार बंद हो गया है।

बता दें कि दुनिया के सभी देशाों के कारोबार में कोरोनो की मार जारी है। भारतीय बाजार भी भारी गिरावट के साथ खुले। निफ्टी में सुबह के सत्र में 10ः से ज्यादा की गिरावट मिली और वहां लोअर सर्किट लग गया। निफ्टी में कारोबार करीब 1 घंटे के लिए स्थगित कर दिया गया है। बीएसई में 3,100 से ज्यादा कि गिरावट है। कल भी शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुए थे।

आज फिर शेयर बाजार करीब 1500 से ज्यादा कि गिरावट के साथ खुला। खुलते ही सेंसेक्स में गिरावट 2400 हुई। निफ्टी में भी 7 पर्सेंट से ज्यादा की गिरावट आई और इंडेक्स 9000 के नीचे पहुंच गया।

कोरोना के कारण पूरी दुनिया के बाजार में भारी गिरावट देखने को मिल रहा है। अमेरिका शेयर बाजार डाउ जोंस में लोअर सर्किट लग गया था। भारतीय बाजार भी भारी गिरावट के साथ खुले। निफ्टी में सुबह के सत्र में 10 फीसदी से ज्यादा की गिरावट मिली और वहां लोअर सर्किट लग गया। निफ्टी में कारोबार 1 घंटे के लिए स्थगित कर दिया गया है। बीएसई में 3,100 से ज्यादा कि गिरावट है। कल भी शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुए थे।



Post a Comment

0 Comments