अब तक 42.54 लाख संक्रमित: रूस आज से पाबंदियों में ढील देगा, यहां एक हफ्ते से हर दिन 10 हजार से ज्यादा केस मिल रहे

दुनिया में कोरोनावायरस के अब तक 42 लाख 54 हजार 131 मामले सामने आ चुके हैं। दो लाख 87 हजार की मौत हो चुकी है, जबकि 15 लाख 27 हजार 105 लोग ठीक हो चुके हैं। उधर, रूस में एक हफ्ते से संक्रमण के 10 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। इसके बावजूद सरकार मंगलवार से यहां ढील देने की योजना बना रही है। एक दिन पहले यहां 11 हजार 656 केस मिले थे।

कोरोनावायरस : सबसे ज्यादा प्रभावित 10 देश

देश कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 13,85,834 81,795 2,62,225
स्पेन 2,68,143 26,744 1,7,846
ब्रिटेन 2,23,060 32,065 उपलब्ध नहीं
रूस 2,21,344 2,009 39,801
इटली 2,19,814 30,739 1,06,587
फ्रांस 1,77,423 26,643 56,724
जर्मनी 1,72,576 7,661 1,45,617
ब्राजील 1,69,143 11,625 67,384
तुर्की 1,39,771 3,841 95,780
ईरान 1,09,286 6,685 87,422

ये आंकड़ेhttps://ift.tt/37Fny4L से लिए गए हैं।

अमेरिका: कोरोना अदृश्य दुश्मन: ट्रम्प
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कोरोना को अदृश्य दुश्मन बताया है। उन्होंने कहा कि कि इस हफ्ते देश में 1 करोड़ लोगों का टेस्ट कर लिया जाएगा। यह संख्या किसी भी दूसरे देश से दोगुनी है। ट्रम्प ने व्हाइट हाउस ब्रीफिंग में कहा कि हम दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन, फ्रांस, जापान, स्वीडन, फिनलैंड और कई अन्य देशों की तुलना में प्रति व्यक्ति ज्यादा लोगों का टेस्ट कर रहे हैं। सोमवार सुबह तक देश में 90 लाथ टेस्ट किया जा चुका है।

  • जॉनहॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक, अमेरिका में लगातार दूसरे दिन एक दिन में मरने वालों की संख्या 900 से कम।
  • अमेरिका में अब तक 81,795 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 13 लाख 85 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं।
  • अमेरिका के सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य न्यूयॉर्क में अब तक 27 हजार लोगों की जान गई और तान लाख से ज्यादा संक्रमित हैं।

अमेरिकी उपराष्ट्रपति पेंस का टेस्ट निगेटिव

अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेंस का कोरोना टेस्ट निगेटिव आया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इसकी जानकारी दी। पेंस ने सोमवार और मंगलवार दोनों दिन टेस्ट कराया और उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई। शुक्रवार को ट्रम्प ने पेंस के प्रवक्ता कैटी मिलर के कोरोना से संक्रमित होने की जानकारी दी थी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया था कि पेंस अन्य लोगों से दूरी बनाकर चलेंगे, लेकिन उनके कार्यक्रम पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है।

ब्रिटेन: 32 हजार से ज्यादा मौतें
ब्रिटेन में 24 घंटे में 210 लोगों की मौत हुई है और 3877 संक्रमित हुए हैं। देश में अब तक 32 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। वहीं, अमेरिका और स्पेन के बाद ब्रिटेन तीसरा सबसे ज्यादा प्रभावित देश बन गया है। यहां सरकार ने 1 जून से सभी खेल शुरू करने की मंजूरी दे दी है। हालांकि, इस दौरान दर्शक मौजूद नहीं रह सकेंगे। इन सभी खेलों का लाइव टेलिकास्ट किया जा सकेगा।

रूस: मॉस्को में एक दिन में 55 की मौत
रूस की राजधानी मॉस्को में 24 घंटों में कोरोना से 55 लोगों की मौत हुई है। कोरोना प्रतिक्रिया केंद्र ने इसकी जानकारी दी। प्रतिक्रिया केंद्र ने कहा कि मॉस्को में 55 मरीज जो कोरोना से संक्रमित थे उनकी मृत्यु हो गई है। मॉस्को में रविवार को 56 लोगों की मौत हुई थी। देश में 24 घंटे में वायरस से 94 मरीजों की मौत हुई है और यहां अब तक 2009 लोगों की जान जा चुकी है।

पेरु: 68,822 मामले
पेरु में मंगलवार को कोरोना के 1515 नए मामले सामने आए। यहां संक्रमितों की संख्या 68 हजार 822 हो गई है। वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1961 हो चुकी है। संक्रमितों में से 6648 मरीज अस्पताल में भर्ती है। पेरु की राजधानी लीमा में कोरोना का सबसे ज्यादा कहर है। यहां कुल 44,333 संक्रमित हैं। पेरु में कोरोना के खतरे को देखते हुए 24 मई तक लॉकडाउन बढ़ाया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रूस के एक कब्रिस्तान में शव को दफन करते परिजन। यहां अब तक 2009 लोगों की मौत हो चुकी है।


Post a Comment

0 Comments