प्रियंका चोपड़ा आएंगी इंस्टाग्राम पर लाइव, विश्व स्वास्थ्य संगठन के डायरेक्टर जनरल डॉ. टेड्रोस से करेंगी कोरोना वायरस संक्रमण पर बात

बॉलीवुड डेस्क. प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बताया है किवेकोरोना वायरस संक्रमण पर विश्व स्वास्थ्य संगठन के डायरेक्टर जनरल डॉ टेड्रोस से बात करने वाली हैं। इस वीडियो में उन्होंने यह भी बताया कि वे और निक जोनास पिछले 8 दिन से अपने घर पर ही मौजूद हैं। भारतीय समयानुसार यह इंटरव्यू गुरुवार दोपहर 1 बजे से शुरू होगा।

प्रियंका ने कैप्शन में लिखा आप भी पूछें सवाल : प्रियंका ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा है- "मुझे पता है कि # Covid19 के बारे में बहुत सी जानकारी दुनिया भर मेंघूम रही है और आप में से कई लोगों के ऐसे सवाल हैं जिनका आपको जवाब नहीं मिला है।इसलिए मैं विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक डॉ.टेड्रोस, कोरोना 19 के लिए टेक्निकल लीड मारिया वान केरखोव और ग्लोबल सिटीजन के सीईओ ह्यूग इवांस के साथ लाइव चैट करने वाली हूं। जो मेरेइंस्टाग्राम और फेसबुकपेज पर गुरुवार दोपहर 12:30 बजे पैसिफिक स्टैंडर्ड टाइम के अनुसार होगा। आप भी इस चैटसे जुड़ें और उनसे अपने सवाल पूछें। ज्ञान ही शक्ति है। सभी सुरक्षित रहें।"



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Priyanka Chopra Speaks To WHO Director Dr. Tedros Over Coronavirus (COVID-19) Infection


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33waL3G

Post a Comment

0 Comments